ASRB NET Recruitment 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा एआरएस एसडीओ और एसएमएस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसमें टोटल 582 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है. भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं.
एएसआरबी नेट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और इसमें 21 मई 2025 तक आवेदन किए जाएंगे. इसकी प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितंबर 2025 और मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आर्टिकल का पूरा पढ़ें
पद का नाम और पदों की संख्या
कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) के लिए 458 भर्तियां, विषय वस्तु विशेषज्ञ (टी-6) के लिए 41 भर्तियां और वरीष्ठ तकनीकी अधिकारी (टी-6) के लिए 83 भर्तियां निकाली गई है.
आयुसीमा
- नेट परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल होनी चाहिए.
- एसएमएस / एसटीओ पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 35 साल के बीच में होनी चाहिए.
योग्यता
एसआरबी नेट भर्ती 2025 में आवेदन करने की उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है.
आवेदन शुल्क
परीक्षा | वर्ग | आवेदन शुल्क |
एएसआरबी नेट | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये | |
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | 250 रुपये | |
एएसआरबी एएसआर | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 800 रुपये | |
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | शून्य (छूट) | |
एएसआरबी एसएमएस और एसटीओ (टी-6) | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 800 रुपये | |
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | शून्य (छूट) |
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
- सबसे पहले एएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट org.in पर जाएं.
- अब होमपेज पर “ASRB NET 2025” एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. (आवेदन शुरू होने पर लिंक एक्टीवेट हो जाएगी)
- जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं वह परीक्षा चुनें.
- पोर्टल पर दिए गए दिशानिर्देश को पढ़कर आवेदन पत्र भरें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक फाइनल प्रिंट भी निकाल लें.