NGO Kya Hai in Hindi: NGO क्या है? NGO का उद्देश्य क्या होता है?

Anuradha Maurya
4 Min Read

NGO Kya Hai in Hindi: बहुत से गरीब और असहाय लोग हैं जो गरीबी और उत्पीड़न का शिकार है जिनके लिए एनजीओ किसी फरिश्ते से कम नहीं है जो अपने लाभ के बारे में बिना सोचे लोगों की मदद करते हैं.

यदि आपकी रूचि जन कल्याण और समाज सेवा करने में है तो आप किसी NGO में अपना योगदान दे सकते है जो गरीबों और असहाय लोगों की मदद करता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको NGO के बारे में बताएँगे इसलिए आर्टिकल “NGO क्या है?” को अंत तक जरूर पढ़ें.

NGO का फुल फॉर्म क्या होता है?

NGO का फुल फॉर्म Non-Governmental Organizations (नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन) होता है जिसे हिंदी में गैर-सरकारी संगठन कहते है.

NGO क्या होता है?

NGO एक निजी संगठन है जिसमे सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है यह एक ऐसा संगठन है जिसे कोई भी व्यक्ति चला सकता है NGO के द्वारा लोगों की मदद करके सामाजिक काम किया जाता है NGO से कई तरह के काम किए जाते हैं जैसे-

  • विधवा महिलाओं के लिए आवास की सुविधा
  • गरीब और अनाथ बच्चों को पढ़ाना
  • महिलाओं को सुरक्षा देना
  • असहाय लोगों को भोजन और जरुरत का सामान देना इत्यादि.

NGO का उद्देश्य क्या होता है?

NGO का उद्देश्य लाभ प्राप्त करना नहीं होता है इसके द्वारा गरीबों और असहाय लोगों की सहायता की जाती है NGO दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के समाज कल्याण और मानव कल्याण के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं.

NGO कैसे काम करता है?

NGO को किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं चलाया जा सकता है इसमें सात या इससे ज्यादा व्यक्ति शामिल होते हैं जो NGO को चलाते है वे रजिस्ट्रेट या फिर बिना रजिस्ट्रेट के NGO द्वारा काम कर सकते हैं.

लेकिन रजिस्टर NGO होने पर आप सामाजिक कल्याण के लिए किये जाने वाले कार्यों में सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

कुछ ऐसे लोग भी होते है जो NGO में चैरिटी करते है जिससे मिले पैसों से NGO के कार्यकर्ता जरुरतमंदों की सहयता करते है.

भारत में कितने NGO है?

भारत में अनुमानित 1-2 लाख तक NGO है भारत के सभी NGO केंद्रीय सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत आते हैं जबकि राजस्थान में राजस्थान सोसाइटी अधिनियम बना है.

NGO के कार्य क्या है?

NGO के द्वारा विभिन्न तरह के कार्य किये जाते हैं जो इस प्रकार हैं-

  • गरीब बेसहारा लोगों की जरूरतों को पूरा करना
  • ऐसे लोगों की सहायता करना जो शरीरिक रूप से एक सक्षम एवं योग्य नहीं हैं
  • गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा देना
  • स्कूल में बच्चों को अच्छा भोजन दिलवाना
  • आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को किताब एवं स्कूल ड्रेस प्रदान करना
  • महिलाओं को आवाज देना
  • जल समर्थन के क्षेत्र में कार्य करना
  • आदिवासी समाज की समस्याओं को हल करना
  • समाज में किसी तरह की बिमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करना
  • वृद्ध लोगों की मदद करना

Read also: Divisional Forest Officer kaise bane

उम्मीद है कि आपको आज का हमारा आर्टिकल NGO Kya Hai in Hindi पसंद आया होगा यदि आप ऐसे ही किसी अन्य विषय के बारे में जानना चाहते है तो हमें कमेन्ट कर सकते है.

Follow:
Anuradha Maurya has 1 year of experience in writing articles on Education, Job Vacancy, Entertainment news, Cricket and more. She loves cooking and reading books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me: contactdkweb@gmail.com
Leave a Comment