MBBS kya hai: एम.बी.बी.एस (MBBS) का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी’ है। यह डॉक्टर बनने के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होती है। यह डिग्री 5.5 साल की होती है जिसमे छात्रो को निदान, इलाज, दवाइयाँ और शल्य-चिकित्सा के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाता है। इस डिग्री में कैसे प्रवेश लिया जाता है और इस डिग्री के बाद आपको किस किस प्रकार के विकल्प मिल सकते है इस बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
एम.बी.बी.एस (MBBS) को करने के कुछ नियम
एम.बी.बी.एस करने के लिए कुछ नियम लागु होते है छात्रो पर जिन छात्रो को ये डिग्री करनी है उन्हें 10+12 भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान से पास करना अनिवार्य है। 12वीं के बाद नीट ‘राष्ट्रीय पात्रता सह –प्रवेश परीक्षा ‘ पास करने के बाद यह अंकों पर निर्भर करता है आपको कौन-से राज्य के कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलता है।
एम.बी.बी.एस में क्या होता है?
एम.बी.बी.एस (MBBS) का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी’ है, एम.बी.बी.एस में मेडिकल और चिकित्सा की पढ़ाई करवाई जाती है जिसमे छात्रों को मुख्य विषय के रूप में शरीर रचना, शरीर विज्ञान, जीव रसायन, विकृति विज्ञान, कीटाणु विज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिसके बाद एक इंटर्नशिप भी पूरी करना ज़रूरी होती है। इस तरह ये कोर्स चार साल की डिग्री के साथ 1 साल इंटर्नशिप को मिला कर पूरा 5 साल का होता है।
एमबीबीएस कोर्स करने के लिए टॉप कॉलेजेस
गवर्नमेंट कॉलेजेस –
- डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज,
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,
- ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज,
- अटल बिहारी वाजपाई मेडिकल यूनिवर्सिटी
प्राइवेट कॉलेजेस –
- एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल,
- इंटीग्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज,
- हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज
एमबीबीएस करने के बाद क्या कर सकते हैं?
मेडिसिन में करियर बनाना बहुत ही संतोश्जनिक हो सकता है इसमें करियर बनाने के लिए एमबीबीएस सबसे महत्वपूर्व डिग्री है इसको पूरा करने के बाद आगे इन चीजों में करियर सेट कर सकते है :
क्लिनिकल करियर:-
- शल्य चिकित्सक (Surgeon)
- सामान्य चिकित्सक (General Practitioner)
- न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologist)
- अन्कोलोगिस्ट (Oncologist)
- बचो और महिलाओ का चिकित्सक (Children & Women Specialist)
- मनोचिकित्सक (Psychiatrist)
नॉन – क्लिनिकल करियर
- मेडिकल वैज्ञानिक
- सार्वजनिक स्वास्थ विशेषज्ञ
- स्वास्थ सेवा प्रशासक
एमबीबीएस करने के बाद और भी बहुत से विकल्प होते है –एकेडेमिक, अनुसंधान, गवर्नमेंट और बिज़नस करियर भी बनाए जाते हैं एम.बी.बी.एस के पूरा होने के बाद और आगे पढाई भी कर सकते हैं जैसे- एम.एस मास्टर ऑफ़ सर्जरी, एम्.डी मास्टर ऑफ़ मेडिसिन, पी.जी डिप्लोमा, एम.एस.सी मास्टर ऑफ़ साइंस, पी.एच.डी. डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी और विशेषज्ञता किसी विशेष चिकित्सा बनने के लिए.
निष्कर्ष-
एमबीबीएस कोर्स कैसे करें, और ये कोर्स करने के बाद आप कौन सी जॉब पा सकते है इससे संबंधित सभी जानकारी हमने आपको यहाँ पर दी है इसके अलावा अगर आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं.