एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए?
MBBS ke liye NEET me kitne marks chahiye: एमबीबीएस एक प्रोफेशनल डिग्री है जो छात्रों को डॉक्टर बनने के लिए तैयार करती है। एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए नीट में कम से कम 50% अंक लाने होते है। आइये जानते है एमबीबीएस क्या है और नीट में कैसे प्रश्न आते है सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल MBBS ke liye NEET me kitne marks chahiye को पूरा पढ़ें।
नीट क्या है?
नीट का फुल फॉर्म है ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ यानि की एमबीबीएस की डिग्री के लिए यह प्रवेश परीक्षा के तौर पर होती है, जो छात्र डॉक्टर बनना चाहते है वह नीट परीक्षा पास करके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेते है। यह परीक्षा हर साल होती है और उसके स्कोर के आधार पर आपको कॉलेज दिया जाएगा अगर सरकरी कॉलेज से एमबीबीएस करना है तो अच्छे स्कोर लाना आवश्यक है।
एमबीबीएस क्या है?
एमबीबीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी है, यह एक प्रोफेशनल डिग्री है उन छात्रों के लिए जो डॉक्टर बनना चाहते है। एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए नीट परीक्षा क्लियर करना ज़रूरी है। एमबीबीएस में जीव विज्ञान की पढाई होती है और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है, यह 4 साल का कोर्स होता है इसमें 1 साल की इंटर्नशिप होती है। एमबीबीएस करने के बाद युवक हॉस्पिटल में अलग-अलग पदों पर काम कर सकते है।
नीट के लिए आवश्यक योग्यताएं क्या होनी चाहिए?
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पास करा हो
12वीं में कम से कम 60% अंको के साथ पास करना आवश्यक है।
उम्मीदवार की आयु सीमा 17 वर्ष से 25 वर्ष तक है।
सरकारी कॉलेज के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए?
सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक नीट स्कोर की सीमा 655-503 है कुछ राज्यों में नीट स्कोर काम भी हो सकता है।
हर राज्य के अनुसार न्यूनतम मार्क्स होना आवश्यक होता है। सरकारी कॉलेज में फीस कम होती है पर एडमिशन मिलना मुश्किल होता है इसलिए अच्छे स्कोर लाना ज़रूरी होते है सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए।
प्राइवेट कॉलेज के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए
प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करने लिए नीट परीक्षा में 650 से ज़्यादा अंक लाना होते है
टॉप कॉलेजेज़ में एडमिशन के लिए 700 से ज़्यादा अंक लाना होता है। प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन मिलना आसान होता है पर प्राइवेट कॉलेज में फीस बहुत ज्यादा होती है।
नीट की परीक्षा में प्रश्न पत्र कैसा होता है?
नीट की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते है जिसमे से हर प्रश्न 4 मार्क्स का होता है और 1 प्रश्न गलत होने पर 1 मार्क्स कट जाता है यानि इसमें निगेटिव मार्किंग होती है तो पेपर को ध्यान से करें और सही जवाब दे। इसमें 90 प्रश्न बायोलॉजी से पूछे जाते है और 45-45 प्रश्न फिजिक्स और केमिस्ट्री से पूछे जाते है।
नीट के लिए कितना खर्च आता है?
नीट के उम्मीदवारों को 1500 रूपये जनरल वालो के लिए, ओबीसी और एससी वालो के लिए 800 रूपये और पीडब्लूडी के उम्मीदवार के लिए भी 800 रूपये आवेदन शुल्क है। अगर आप अलग से नीट की कोचिंग करते है तो उसका खर्च काफी ज्यादा होता है। यह तो कोचिंग सेंटर और किस स्थान में है उसके अनुसार उसकी फीस भी होती है।
निष्कर्ष-
आज इस आर्टिकल MBBS ke liye NEET me kitne marks chahiye में हमने बताया नीट में कितने मार्क्स चाहिए एमबीबीएस करने के लिए, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज से करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, आशा करते है आपके लिए यह जानकारी लाभदायक रही होगी। किसी अन्य विषय में जानकारी चाहिए तो कमेन्ट में ज़रूर बताएं।