MBA kitne saal ka hota hai: MBA कितने साल का होता है? पूरी जानकारी

Anuradha Maurya
6 Min Read

MBA kitne saal ka hota hai: यदि आप ग्रेजुएशन कम्प्लीट कर चुके है और आगे अपना करियर बिज़नस और मार्केटिंग के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो MBA कोर्स आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन हो सकता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको MBA कोर्स के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे इसीलिए आर्टिकल “MBA कितने साल का होता है? पूरी जानकारी” को अंत तक जरूर पढ़ें.

MBA का फुल फॉर्म क्या होता है?

MBA का फुल फॉर्म Master of business Administration (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) होता है इसे हिंदी में “व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर” कहते है.

MBA कितने साल का होता है?

MBA की डिग्री ग्रेजुएशन के बाद 1-2 साल की होती है अगर आप इसे इंटरमीडिएट के बाद करेंगे तो आपको 5 साल लगेंगे जिसे इंटिग्रेटेड MBA कहते है इसमें 6-6 महीने के कई सेमेस्टर होते है यह डिग्री पूरी करके आप किसी भी कंपनी में उच्च पद पर कार्य कर सकते है.

MBA (Master of business Administration) क्या है?

MBA, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री होती है जो बैचलर डिग्री के बाद की जाती है इसमें आपको बिजनेस स्किल्स, बिजनेस मनेजमेंट, मार्केटिंग स्किल्स आदि के बारे में पढाया जाता है MBA की डिग्री पूरी कर लेने के बाद, आपको किसी भी कंपनी के प्रबंधक के रूप में कार्य करना होता है और आपमें नेतृत्व के लिये आवश्यक कौशल और गुण होने चाहिए जैसे– प्रबंधकीय कौशल, शिक्षण कौशल, विश्लेषणात्मक कौशल, संचार कौशल, निर्णय लेने का कौशल आदि

इन सब स्किल्स के साथ MBA की डिग्री से आप किसी भी बड़ी कंपनी में प्रबंधक के रूप में काम कर सकते है इसके लिए कंपनिया आपको अच्छी सैलरी देती है यह कोर्स करके आप एक प्रतिष्ठित जॉब प्राप्त कर सकते है किसी भी स्ट्रीम का विद्यार्थी MBA कोर्स कर सकता है.

MBA कोर्स के लिए योग्यता क्या होने चाहिए?

  • MBA करने के लिए सबसे पहले आपको 12वी पास करनी होगी
  • फिर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कम्प्लीट करनी होगी जिसमे न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए
  • ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढने वाले विद्यार्थी MBA के लिए आवेदन कर सकते है, पर निर्धारित समय पर ग्रेजुएशन डिग्री का सर्टिफिकेट जमा करना होगा
  • 12वी के बाद डायरेक्ट भी MBA में एडमिशन ले सकते है जिसे इंटिग्रेटेड एमबीए कहते है

MBA कितने प्रकार का होता है?

MBA कई प्रकार के होते है-

  • फुल टाइम MBA
  • ऑनलाइन MBA
  • पार्ट टाइम MBA
  • मिनी MBA प्रोग्राम
  • MBA डुअल डिग्री प्रोग्राम
  • डिस्टेंस लर्निंग MBA प्रोग्राम
  • एग्जिक्यूटिव MBA प्रोग्राम
  • फुल टाइम एग्जिक्यूटिव MBA प्रोग्राम आदि.

MBA में कौन-कौन से कोर्स होते है?        

MBA में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध है-

  • MBA मानव प्रबंधन
  • MBA मार्केटिंग
  • MBA सेल्स मैनेजमेंट
  • MBA बिजनेस एनालिटिक्स
  • MBA आईटी मैनेजमेंट आदि.

MBA में एडमिशन कैसे ले?

प्रत्येक वर्ष जुलाई और अगस्त के महीने में MBA में प्रवेश होते है MBA में एडमिशन लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी इंट्रेंस एग्जाम पास करना अनिवार्य होता है जैसे-

  • CAT
  • XAT
  • IIFT
  • NMAT
  • SNAP

इसके बाद शार्टलिस्ट प्रोसेस शुरू होता है सभी शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है-

  • ग्रुप डिस्कशन (GD)
  • लिखित योग्यता परीक्षा (WAT)
  • पर्सनल इंटरव्यू (PI) 

इन सब परीक्षाओ को पास करके आप MBA में प्रवेश ले सकते है किन्तु सब कालेजो में प्रवेश परीक्षा नहीं होती है.

MBA कोर्स की फीस कितनी होती है?

MBA कोर्स की फीस आपके द्वारा चुने गए शिक्षण संस्थान पर निर्भर करती है MBA करने के लिए प्राइवेट कॉलेज 15 से 40 लाख रुपये लेते है सरकारी विश्वविद्यालयो में यह फीस प्राइवेट की तुलना में कम है जिससे आप कम पैसो में भी MBA की डिग्री प्राप्त कर सकते है मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के पास बहुत बड़ा करियर फील्ड होता है वह इससे सम्बंधित किस क्षेत्र में जाना चाहता है वह निर्णय ले सकता है.

Read also: IB Officer kaise bane: 

MBA कोर्स के बाद सैलरी कितनी मिलती है?

MBA करने के बाद शुरुआत में लगभग 3,00,000 से 6,00,000 के बीच वार्षिक सैलरी हो सकती है आपका अनुभव जैसे-जैसे बढेगा वैसे -वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ेगी हर कंपनी में अलग-अलग सैलरी होती है मध्य स्तर के प्रोफेशनल्स 20 से 30 लाख रुपये प्रतिवर्ष कमाते है जबकि वरिष्ठ स्तर के प्रोफेशनल्स 35 से 50 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक कमाते है.

उम्मीद है कि आपको आज का आर्टिकल “MBA कितने साल का होता है? पूरी जानकारी” पसंद आया होगा यदि आप ऐसे ही किसी अन्य विषय के बारे में जानना चाहते है तो हमें कमेंट कर सकते है.    

Follow:
Anuradha Maurya has 1 year of experience in writing articles on Education, Job Vacancy, Entertainment news, Cricket and more. She loves cooking and reading books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me: contactdkweb@gmail.com
Leave a Comment