Mahila Police kaise bane: महिला पुलिस कैसे बने? कार्य, योग्यता और सैलरी

Mariyam khan
5 Min Read
Mahila Police kaise bane

महिला पुलिस एक अधिकार है यानि की जो महिला पुलिस के काम करती है उसे महिला पुलिस कहा जाता है। महिला पुलिस बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जो भी महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें महिला पुलिस बनने के लिए क्या तय्यारियाँ करनी है महिला पुलिस के कोन कोन-से पद होते है यह सभी जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

महिला पुलिस कौन होती है और इनका काम क्या होता है?

महिला पुलिस, पुलिस विभाग की एक ऐसी शाखा है जिसके द्वारा महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाया जाता है। महिला पुलिस, पुरुष पुलिस की तरह ही अपराधों को रोकने और पकड़ने, और उन पर कार्रवाई करने का काम करती है। महिला पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों में ज़्यादा कारगर साबित होती है।

महिला पुलिस बनने के लिए क्या करना चाहिए?

महिला पुलिस बनने के लिए 10वीं या 12वीं पास करना अनिवार्य है उसके बाद ही आप महिला पुलिस बनने के लिए योग्य होंगी। एक महिला के पुलिस बनने की तैयारी के लिए 12वीं परीक्षा पास करने के साथ-साथ लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा भी पास करनी होती है फिर इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है उसके बाद मेडिकल टेस्ट भी देना होता है।

महिला पुलिस की आयु सीमा क्या है?

पुरुष व महिला पुलिस बनने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम 28 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गयी है आराक्षण वर्ग अधिकारियों के लिए 5 वर्ष अतिरिक्त आयु प्रदान की जाती है जिसमे महिला दरोगा भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है अगर आयु के अंदर वो महिला आती है तो यह मुमकिन है।

महिला पुलिस के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

महिला पुलिस बनने के लिए जरूरी योग्यताएं-

शारीरिक क्षमता– शारीरिक क्षमता होना बहुत ज़रूरी है अगर आपको पुलिस में भर्ती होना है तो शारीरिक रूप से बिलकुल फिट होना अनिवार्य है।

मेडिकली फिट– अगर आपके शरीर में कोई कमी है पैदाय्शी या किसी हादसे की वजह से जिसके कारण आप पूरी तरह फिट नही कहलाएँगे तो आप पुलिस में भर्ती नहीं हो सकते हैं।

मानसिक तौर से मज़बूत और साथ ही ख़ूफ़िया दिमाग- ये दोनों भी बहुत ज़रूरी योग्यताएं है एक महिला पुलिस बनने के लिए तेज़ दिमाग से ही आप मुजरिम के अगले इरादे को पहचान सकते हैं और पकड़ सकते हैं।

महिला पुलिस में कितने पद होते हैं ?

महिला पुलिस में कई सारे पद होते हैं सभी पद हर अधिकारी की अलग-अलग योग्यताएं के अनुसार दिए जाते है।
सबसे निचले पद से शुरुवात करते है-

महिला कांस्टेबल- महिला कांस्टेबल बनने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

महिला हेड कांस्टेबल – इसका मतलब आप सभी कांस्टेबल की मुखिया होंगी इसके लिए आपको 10वीं के बाद 12वीं भी पास करना होगी उसके बाद आप महिला हेड कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं ।

महिला इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर या SHO-महिला इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल से भी ज्यादा इसके लिए आपको 10वीं ,12वीं को अच्छे अंको से पास करके किसी मुख्य विषय से स्नातक पास करना किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से अनिवार्य है।

महिला पुलिस परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

महिला पुलिस का सिलेबस देखें और अपने राज्य के पिछले प्रश्न पत्र का पैटर्न देखे और प्रश्न लगाये सबसे अच्छा प्रैक्टिस किसी भी परीक्षा के लिए यही सही होता है। परीक्षा पैटर्न समझना उसी हिसाब से पढाई शुरू कर दिए और मेहनत से पढ़िए छोटे पद के आवेदन के लिए आसान प्रश्न पूछे जाएँगे और बड़े पदों के लिए कठिन प्रशन पूछे जाएँगे।

आइये जाने महिला पुलिस के पद के लिए क्या सिलेबस होता है-

पुलिस भर्ती के पेपर में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, करंट अफेयर, भारत और राज्य का इतिहास, भूगोल, रीज़निंग आदि सब्जेक्ट से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

महिला पुलिस की सैलरी कितनी होती होती है?

महिला पुलिस की सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग होती है जैसे-महिला कांस्टेबल को प्रतिमाह बेसिक सैलरी 21,700 रुपये के लगभग मिलती है।

निष्कर्ष-

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको महिला पुलिस बनने से सम्बन्धित सभी जानकारी दी है हम आशा करते है ये जानकारी आपके लिए हेल्पफुल होगी, इसके अलावा अगर आप ऐसे ही अन्य विषयों के बारे में जानकारी चाहते है तो हमे कमेन्ट में जरुर बताएं।

Follow:
I aim to write about education, Job vacancy, entertainment and more. my focus remains on writing informative and also relatable and trustworthy. authenticity and building a lasting connection with readers. In case of any complain or feedback, please contact me: contactdkweb@gmail.com
Leave a Comment