SBI Student Loan Scheme 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के द्वारा एजुकेशन लोन की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन दिया जाएगा, ताकि वह अपनी शिक्षा ग्रहण कर सके ऐसे में, 2025 में, SBI लोन स्कीम के तहत कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं SBI Student Loan Scheme 2025 की ब्याज दरें, पात्रता, ऋण राशि, लोन चुकाने की प्रक्रिया इन सब के बारे में डिटेल में हम आपको जानकारी देंगे चलिए जानते हैं।
ब्याज दरें:
SBI शिक्षा ऋण पर ब्याज दरें निम्नलिखित हैं-
एसबीआई के द्वारा एजुकेशन लोन लेने पर आपको कितना ब्याज देना होगा तो हम आपको बता दें कि नॉर्मल छात्रों को 8.65% प्रति वर्ष देना होगा जबकि जो लोग अनुसूचित जनजाति वर्ष आते हैं उनको ब्याज दर 8.25% प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप बैंक ऑफिशल पोर्टल या नजदीकी शाखा में जा सकते हैं।
SBI Student Loan Scheme 2025: पात्रता मानदंड
SBI शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- आवेदन के पास 12वीं की डिग्री होनी चाहिए।
- लोन लेने वाला विद्यार्थी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन लिया है उसका प्रमाण पत्र देना होगा।
ऋण राशि:
SBI एजुकेशन लोन के तहत लोन कितना मिलेगा उसके बारे में नीचे विवरण-
- जो विद्यार्थी विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण (SBI Student Loan Scheme 2025) करना चाहते हैं उनको यहां पर 20 Lakh लोन दिया जाएगा।
- देशी शिक्षा के लिए: भारत में जो लोग शिक्षा ग्रहण करना चाह रहे हैं उनको 10 Lakh रुपए तक का लोन मिलेगा।
लोन चुकाने के समय अवधि:
SBI एजुकेशन लोन चुकाने समय अवधि निम्नलिखित प्रकार की है जिसके बारे में नीचे विवरण दे रहे हैं-
कोर्स की अवधि + 1 वर्ष या कोर्स पूरा होने के बाद 6 महीने नौकरी लगने के बाद ही लोन का भुगतान आपको करना होगा लोन चुकाने की अधिकतम समय अवधि 15 साल निर्धारित की गई हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
SBI शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर एजुकेशन लोन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- आपके सामने एप्लीकेशन पेज ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण आपको देना है।
- इसके बाद सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट आप एसबीआई के शाखा में जाकर जमा करें
- सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद, ऋण स्वीकृत किया जाएगा और राशि आपके खाते में जमा की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़:
पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी।
पते का प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड।
शैक्षणिक प्रमाण: 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश पत्र।
आय प्रमाण: आय प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न।
Read also: PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेगी 11,000 तक स्टाइपेंड
नोट: SBI Student Loan Scheme 2025 की शर्तें और ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। कृपया SBI की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी SBI शाखा से संपर्क करें।