Ration Card eKYC 2025: सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (e-KYC) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है, जिसके लिए सरकार के द्वारा 31 मार्च 2025 डेडलाइन घोषित किया गया है ऐसे में इसके अंदर अगर आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा इसके बारे में पूरा विवरण हम आपको आर्टिकल (Ration Card eKYC 2025) में देंगे चलिए जानते है-
e-KYC करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
आधार कार्ड (राशन कार्ड से लिंक होना चाहिए)
Ration Card eKYC 2025 प्रक्रिया के दौरान अन्य कोई दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है; केवल आधार कार्ड और उसकी बायोमेट्रिक जानकारी देना होगा।
Read also: PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेगी 11,000 तक स्टाइपेंड
ऑनलाइन e-KYC कैसे करें:
- अपने राज्य सरकार के PDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर राशन कार्ड केवाईसी के ऑप्शन में जाना होगा
- यहां पर मोबाइल नंबर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
- आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे खाली बॉक्स में भरकर वेरीफाई करना है
- सफल सत्यापन के बाद, e-KYC पूरा हो जाएगा।
ऑफलाइन e-KYC प्रक्रिया:
यदि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप निकटतम उचित मूल्य की दुकान (FPS) पर जाकर e-KYC कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले आपको निकटतम FPS पर जाएं।
- यहां पर राशन डीलर से आप ही केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेंगे
- इसके बाद आधार संबंधित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जानकारी आपको राशन डीलर को प्रदान करनी
- FPS डीलर से e-KYC प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहें।
- सत्यापन सफल होने पर, e-KYC पूरा हो जाएगा।
e-KYC स्टेटस कैसे चेक करेंगे
- अपने राज्य की PDS वेबसाइट पर जाएं।
- ‘e-KYC स्थिति जांचें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार नंबर और राशन कार्ड का विवरण देंगे
- अब आपको स्थिति चेक के विकल्प के लिए करना होगा
- आपके सामने ई केवाईसी स्थिति का पूरा विवरण आ जाएगा।
- यदि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो FPS पर जाकर भी आप अपनी e-KYC स्थिति जांच सकते
महत्वपूर्ण सुझाव:
Ration Card eKYC 2025 प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी करनी होगी; इसके बाद लाभार्थियों को राशन नहीं मिलेगा।
आधार कार्ड और राशन कार्ड का लिंक होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से e-KYC किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक सत्यापन में समस्याओं के लिए FPS डीलर से सहायता लें।