Mahila Samridhi Yojana 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 मार्च 2025 को महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना (Mahila Samridhi Yojana 2025) के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में ₹5,100 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
पात्रता मानदंड:
इस योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकेंगी जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक है और आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।
पंजीकरण प्रक्रिया:
लाभार्थियों के चयन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस समिति में मंत्री आशीष सूद, प्रवेश साहिब सिंह और कपिल मिश्रा सदस्य होंगे। जल्दी सरकार के द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से योजना (Mahila Samridhi Yojana 2025) के लाभार्थी अपना आवेदन कर पाएंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा है?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस योजना से लगभग 15 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।
इस योजना की घोषणा के बाद, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी और वे समाज में समान अधिकारों के साथ आगे बढ़ सकेंगी। महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना (Mahila Samridhi Yojana 2025) है जिसके अंतर्गत महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह योजना भाजपा के चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दिल्ली की महिलाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलती है।