EPFO New Rule: EPFO की बैठक में हो सकता है पीएफ ब्याज दर का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी को होगी चर्चा

Vinod Paul
3 Min Read
EPFO New Rule

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की 237वीं बैठक 28 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) जमा पर ब्याज दर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। इसके बारे में आर्टिकल में हम आपको डिटेल में जानकारी देंगे चलिए जानते हैं-

पिछले वर्षों में ब्याज दरों में वृद्धि:

पिछले दो वर्षों में EPFO ने PF जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है:

वित्त वर्ष 2022-23 में ब्याज दर 8.15% से बढ़ाकर 8.25% की गई।

वित्त वर्ष 2023-24 में इसे 8.25% पर स्थिर रखा गया।

बजट में टैक्स राहत और EPFO की बैठक:

हाल ही में प्रस्तुत बजट में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर टैक्स में छूट की घोषणा की है। इस टैक्स राहत के बाद, EPFO की आगामी बैठक में PF जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

EPFO की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, योगदान देने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या 7.18 लाख से बढ़कर 7.66 लाख हो गई है, और योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या 6.85 करोड़ से बढ़कर 7.37 करोड़ हो गई है।

CBT की बैठक और उसके प्रभाव

CBT की बैठक में EPFO के ट्रस्टी बोर्ड वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दरों को अंतिम रूप देंगे। यह बैठक केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री की अध्यक्षता में होगी, जिसमें नियोक्ता संगठनों, ट्रेड यूनियनों और सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

निष्कर्ष:

28 फरवरी 2025 को होने वाली EPFO की बैठक में PF जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि का निर्णय लिया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा के लिए बैठक का इंतजार करना होगा। जैसे ही कोई जानकारी आएगी हम आपको उसके बारे में डिटेल में जानकारी देंगे तब तक आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहे हैं और अगर आप भी अपडेट जानकारी रेगुलर प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट पर रेगुलर visit  जरूर करें।

Follow:
Vinod Paul is a writer on the website www.lkonews24.com, where he writes articles related to government schemes, admit cards, results. He is a resident of Siwan district of Bihar. He has more than 3 years of experience in writing articles on jobs and government schemes. He has written articles related to government schemes on many websites. Apart from being a writer, Vinod Pal also works on YouTube. He shares information related to jobs and government schemes from his experience on www.lkonews24.com. In case of any complain or feedback, please contact me: contactdkweb@gmail.com
Leave a Comment