Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनकी सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीबी और मध्यम वर्गीय महिलाओं को सरकार के द्वारा प्रत्येक महीने रुपए दिए जाएंगे ताकि उनका आर्थिक मदद मिल सके इसलिए आज के आर्टिकल (Maiya Samman Yojana) में हम आपको योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे
योजना की प्रमुख विशेषताएं:
- Maiya Samman Yojana के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना से लगभग 56 लाख महिलाएं लाभ उठा रही हैं
- जब राज्य में इस योजना को शुरू किया गया था तो उसे समय महिलाओं को ₹1000 प्रतिमा देने की घोषणा की गई थी जिसे बाद में बढ़कर 2500 रुपए कर दिया गया हैं।
पात्रता मानदंड:
- झारखंड की स्थायी निवासी महिलाएं योजना का लाभ ले सकते हैं
- आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए
- वे महिलाएं पात्र नहीं हैं, जिनके परिवार में कोई सदस्य केंद्रीय या राज्य सरकार में नियमित कर्मचारी है, या जो आयकरदाता हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु:
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की सहायता राशि को एक साथ ₹7,500 के रूप में लाभार्थियों के खातों में जमा किया गया है।
आधार और बैंक खाता लिंकिंग में गड़बड़ी के कारण कुछ महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं। इसलिए, सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कर लें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।
आवेदन प्रक्रिया:
पात्र महिलाएं राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं इसके लिए उनको जन सेवा केंद्र जाना होगा वहां पर जाकर योजना (Maiya Samman Yojana) में आवेदन करने का आवेदन पत्र जन सेवा अधिकारी के द्वारा पूरा करना होगा फिर आप अपना अप्लीकेशन जमा कर देंगे जिसका वेरीफिकेशन होगा यदि आप योजना में लाभ लेने के पात्र होंगे तभी जाकर आपको प्रत्येक महीने योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल पाएंगे आवेदन करते समय कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आपके पास होने चाहिए
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)