Gold Silver Rate 12 March 2025: अगर आप भी मार्च के दूसरे हफ्ते में सोने या चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी के कीमतों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, इसीलिए आपको आज यानी बुधवार के ताजा सोने और चांदी के रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है. आज सोने के दाम में 490 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल और चांदी के भाव में 2000 रुपए की तेजी आयी है. नई दरों के मुताबिक आज सोने का भाव 88,000 रुपये और चांदी का भाव 1 लाख रुपए से अधिक का चल रहा है.
12 मार्च दिन बुधवार को सर्राफा बाजार द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Rate 12 March 2025) की बात करें तो आज 18 कैरट सोने का भाव 66,110 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 80,800 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 88,130 रुपया चल रहा है. वही चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख रुपए ट्रेंड कर रहा है.
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग- अलग शहरों के 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव के बारे में बताते हैं-
Gold Latest Rates (12 March)
18 कैरेट सोने का ताजा भाव
- दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने (Gold Silver Rate 12 March 2025) का लेटेस्ट रेट 66,110 रुपये
- कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में आज सोने का भाव 65,990 रुपये
- चेन्नई सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 66,500 रूपये
- इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 66,030 रूपये चल रहा है.
22 कैरेट सोने का ताजा भाव
- जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव 80,800 रुपये
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में सोने का लेटेस्ट रेट 80,650 रूपये
- भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 80, 700 रुपये चल रहा हैं.
24 कैरेट सोने का आज का भाव
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने (Gold Silver Rate 12 March 2025) का ताजा भाव 87,980 रुपये
- जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 88,130 रुपये
- भोपाल और इंदौर में आज सोने का भाव 88,030 रुपये
- चेन्नई सराफा बाजार में कीमत सोने का ताजा भाव 87,980 रुपये चल रहा हैं.
Silver Rate Wednesday
- कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी (Gold Silver Rate 12 March 2025) की कीमत 1,00,000 रूपये
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी का ताजा भाव 1,00,000 रूपये
- हैदराबाद, चेन्नई, मदुरै और केरल सराफा बाजार में चांदी का ताजा भाव 1,09,000 रूपये ट्रेंड कर रहा है.
सोना खरीदना है कैसे चेक करें शुद्धता?
- इंडियन स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए होते हैं.
- 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है.
- 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24=1.00) होती है सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है इसके अलावा 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24=0.916) होनी चाहिए.
- ज्यादातर सोना 20 कैरेट और 22 कैरेट में ही बिकता है लेकिन कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट सोना भी खरीदते हैं.
- 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999, 23 कैरेट सोने के गहनों पर 958, 22 कैरेट सोने के गहनों पर 916, 21 कैरेट सोने के गहनों पर 875 और 18 कैरेट सोने के गहनों पर 750 लिखा होता है.
- 24 कैरेट में सोने कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर ज्वेलर्स 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और उन्हें इससे अधिक लाभ होता है.
- 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाये जाते हैं.
“सोने चांदी के जो दाम ऊपर दिए गए हैं वो दरें सांकेतिक है और इसमें टीसीएस, जीएसटी और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य चार्ज नहीं जोड़े गए हैं सटीक दरों के लिए आप अपने स्थानीय ज्वैलर्स शॉप से संपर्क कर सकते हैं”.