Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना, बिहार सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों को सिंचाई में पानी की दिक्कत का सामना करना पड़े, इसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना शुरू की गई है. जिसके तहत किसानों को खेतों में निजी नलकूप स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी इसके (Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025) विषय में पूरा विवरण हम आपको आर्टिकल में देंगे चलिए जानते हैं.
योजना की विशेषताएं:
बोरिंग की गहराई के अनुसार किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी जिसके अंतर्गत हम आपको बता दे की सामान्य वर्ग के लिए ₹600 प्रति मीटर, पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग के लिए ₹840 प्रति मीटर, और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए ₹960 प्रति मीटर अनुदान प्रदान किया जाएगा.
योजना (Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025) के अंतर्गत 2HP, 3HP, और 5HP क्षमता वाले मोटर पंपों के लिए क्रमशः ₹20,000, ₹25,000, और ₹30,000 तक का अनुदान उपलब्ध है। इस अनुदान में सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग को 70%, और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 80% सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी.
Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक किसान बिहार लघु जल संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- इसके बाद यहां पर आपको आवेदन में पूछी गई सही प्रकार की आवश्यक जानकारी का विवरण देना होगा।
- इसके बाद सभी प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट यहां पर आप अपलोड करेंगे.
- अब आप अपना अप्लीकेशन जमा करेंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जाएगा.
- उसके बाद ही आपको खेत में बोरिंग और मोटर पंप स्थापना करने के निर्देश जारी के जाएंगे जिसे 60 दिनों के अंदर आपको पूरा करना होगा.
- उसके बाद ही आप अनुदान सरकार से प्राप्त कर पाएंगे.
Read also: Pm Awas Yojana Gramin Ke Liye Survey: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सर्वे करने की प्रक्रिया
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
फोन: 0612-2215605 या 0612-2215606
कार्यालय समय: प्रातः 9:30 बजे से संध्या 6 बजे तक
वेबसाइट: https://mwrd.bihar.gov.in/
अधिक आवेदन सहायता के लिए, नीचे दिए गए वीडियो में Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें.